फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवमानना मामला: केंद्रीय मंत्री जान बारला ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

Sat, 19 Nov 2022 09:56 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

तूफानगंज की अदालत ने 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के एक मामले में समन के बावजूद 15 नवंबर को कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर शुक्रवार को अलीपुरद्वार से भाजपा सांसद बारला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोर्ट की अवमानना के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के अगले ही दिन केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री व भाजपा सांसद जान बारला ने शनिवार सुबह कूचबिहार जिले के तूफानगंज कोर्ट में वकीलों के साथ सरेंडर किया। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। 

विज्ञापन


तूफानगंज की अदालत ने 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के एक मामले में समन के बावजूद 15 नवंबर को कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर शुक्रवार को अलीपुरद्वार से भाजपा सांसद बारला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

दूसरी ओर, कोर्ट परिसर में पत्रकारों से बातचीत में बारला ने राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, वह राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हुए हैं। मेरे खिलाफ यह मामला राजनीतिक बदले की भावना से किया गया था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं कोर्ट का बहुत सम्मान करता हूं। मुझे नहीं पता था कि मेरे खिलाफ समन जारी किया गया है, क्योंकि मुझे कोई नोटिस नहीं दिया गया था। मुझे इंटरनेट मीडिया और समाचारों के जरिए गिरफ्तारी वारंट का पता चला। इसके बाद जमानत लेने आया। उस समय कोई मामला नहीं था और यह बाइक रैली भी नहीं थी। मैं आ रहा था और मेरे पीछे कुछ लोग बाइक लेकर आ रहे थे। यह सब कुछ मुझे परेशान करने के लिए किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें