फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारंटी में मोबाइल ठीक न करने पर सैमसंग लौटाएगी 64 हजार रुपए

Fri, 14 Oct 2016 03:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता फोरम ने वारंटी अवधि में खराब हुए मोबाइल फोन को ठीक नहीं करने फोन निर्माता कंपनी सैमसंग को उसका मूल्य 64 हजार रुपए एक माह के अंदर भुगतान का आदेश दिया है। कहा है कि यदि एक माह के भीतर कंपनी भुगतान करने में असफल रहती है तो परिवाद दाखिल करने की तारीख से दस प्रतिशत ब्याज भी देना होगा। 
विज्ञापन


यह भी आदेश दिया है कि कंपनी 15 हजार रुपए बतौर क्षतिपूर्ति और दो हजार रुपए मुकदमा खर्च भी उपभोक्ता को देगा। यह आदेश फोरम के अध्यक्ष सुखलाल और सदस्य श्रीमती सुमन पांडेय ने परिवादी को सुनकर दिया है।

परिवादी ईशान देव गिरि ने फोरम के समक्ष सैमसंग इंडिया नई दिल्ली के एमडी और इंदिरा भवन स्थित ब्यूटी कलेक्शन के खिलाफ शिकायत परिवाद दाखिल किया है। परिवादी का कहना है कि उसने सात मई 2015 को सैमसंग कंपनी का गैलेक्सी एस-6 मोबाइल फोन ब्यूटी कलेक्शन से 64 हजार रुपए में खरीदा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

12 माह की वारंटी दी गई थी। दो माह के अंदर ही हेड फोन खराब हो गया

- फोटो : demo Pic
इस फोन में 12 माह की वारंटी दी गई थी। दो माह के अंदर ही हेड फोन खराब हो गया, मोबाइल हैंग करने लगा, अत्यधिक गरम हो जाता और बात करते करते बंद होने लगा। कंपनी के विक्रेता शाप और अधिकृत सर्विस सेंटर पर दौड़ता रहा लेकिन फोन ठीक नहीं हो सका है। 

बताया गया कि फोन में निर्माण संबंधी खराबी है जो दूर नहीं हो सकेगी। परिवादी का मोबाइल खराब होने के कारण उसे काफी मानसिक और अर्थिक क्षति हुई है। फोन खराब हो जाने के बाद उसे नया फोन खरीदना पड़ा। परिवादी ने खराब फोन वापस लेकर उसका मूल्य मय ब्याज सहित दिलाए जाने की याचना किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें