फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Construction Crane Collapse: मुंबई में निर्माण क्रेन गिरने से एक की मौत, कई वाहन दबे; बचाव अभियान जारी

Thu, 16 Jul 2026 09:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

मुंबई के मीरा रोड में निर्माण के दौरान एक बड़ी क्रेन गिर गई, जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते बचाव अभियान जारी है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
मुंबई में निर्माण क्रेन गिरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के मीरा रोड (पूर्व) स्थित जेपी नॉर्थ सोसायटी में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एक बड़ी निर्माण क्रेन अचानक गिर गई और सीधे रिहायशी परिसर में जा गिरी। इस हादसे में कई खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन


कितने लोग हुए प्रभावित?
प्रशासन की ओर से अभी अधिका जानकारी नहीं दी गई है कि हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं या कितने लोग फंसे हुए हैं। 
 
क्रेन गिरने से क्या हुआ?
निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही क्रेन अचानक टूट गई और सोसायटी परिसर के अंदर गिर गई। क्रेन की चपेट में पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां आ गईं और उन्हें काफी नुकसान पहुंचा। इस घटना के बाद सोसायटी में रहने वाले लोगों में खौफ फैल गआ और बड़ी संख्या में लोग हादसे वाली जगह के पास जमा हो गए।

बचाव अभियान में क्या सामने आया?
क्रेन गिरने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया। बचाव अभियान अभी जारी है, क्योंकि अधिकारियों को आशंका है कि एक या उससे अधिक लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं।
विज्ञापन


जांच में क्या पता चलेगा?
पुलिसकर्मी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। वे क्रेन गिरने की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर चुके हैं।

प्रशासन ने क्या अपील की?
प्रशासन ने सोसायटी के लोगों और आम जनता से अपील की है कि वे हादसे वाली जगह से दूर रहें, ताकि आपातकालीन दल बिना किसी परेशानी के बचाव कार्य कर सकें।

आगे की जानकारी कब मिलेगी?
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में हुई मौतों, घायलों की संख्या और घटना की सही परिस्थितियों से जुड़ी आगे की जानकारी बचाव अभियान आगे बढ़ने के बाद जारी की जाएगी। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में नई एग्रीगेटर पॉलिसी लागू: लाइसेंस से किराये तक, क्या बदले नियम? उल्लंघन पर एक करोड़ तक जुर्माना
विज्ञापन


क्या पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे?
यह पहली बार नहीं है, जब निर्माण मशीन गिरने से किसी की जान गई हो। इससे पहले इस साल मई की शुरुआत में मुंबई कोस्टल रोड परियोजना (चरण-2) के मीरा भायंदर इलाके में बने कास्टिंग यार्ड में एक औद्योगिक क्रेन से गिरने के बाद दो मजदूरों की मौत हो गई थी।

कास्टिंग यार्ड एक औद्योगिक जगह होती है, जहां किसी बुनियादी ढांचा परियोजना के लिए कंक्रीट के हिस्से जैसे खंभे, बड़े पत्थर और पिलर तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें