फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हिट एंड रन दुर्घटना में कांस्टेबल घायल, आरोपी कार चालक की हुई पहचान

Tue, 28 Feb 2023 01:57 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई।

सार

यह घटना शनिवार शाम को उस समय हुई जब एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल दो वाहनों की टक्कर का निरीक्षण करने के लिए समुद्री पुल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हिट-एंड-रन दुर्घटना में एक पुलिस कांस्टेबल के घायल हो जाने की खबर सामने आई है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि यह घटना शनिवार शाम को उस समय हुई जब एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल दो वाहनों की टक्कर का निरीक्षण करने के लिए प्रतिष्ठित समुद्री पुल पर पहुंचे थे।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि जब दोनों पुलिसकर्मी वाहनों का निरीक्षण कर रहे थे, तभी अचानक दूसरी दिशा से एक तेज रफ्तार कार पुलिसकर्मियों की ओर आ गई। उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन कार ने कांस्टेबल को टक्कर मार दी, जबकि सब-इंस्पेक्टर बाल-बाल बच गए।

उन्होंने कहा कि कार चालक घायल पुलिसकर्मी की मदद के लिए बिना रुके आगे बढ़ गई। इस दुर्घटना में कांस्टेबल के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इस मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर (पहली सूचना रिपोर्ट) दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि कार चालक की पहचान कर ली गई है, वह मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले का रहने वाला है। अधिकारी ने कहा कि चालक को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें