फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana Assembly Election: तेलंगाना के नेताओं के साथ शाह आज करेंगे समीक्षा बैठक, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

Tue, 28 Feb 2023 01:38 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।

सार

इस साल तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में पार्टी ने अपनी तैयारियों के लिए जोर लगा दिया है। भाजपा लोगों को जोड़ने और जमीनी स्तर तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए 'प्रजा गोशा, भाजपा भरोसा' और 'प्रजा संग्राम यात्रा' जैसे कई कार्यक्रम चला रही है और इन अभियानों के माध्यम से पार्टी को जनता से बड़े पैमाने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपने आवास पर तेलंगाना के नेताओं के साथ मंगलवार को एक समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रणनीति तैयार करने पर चर्चा होगी। भाजपा के एक शीर्ष सूत्र ने यह जानकारी दी है। सूत्र के मुताबिक, बैठक में तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय कुमार, राज्य प्रभारी तरुण चुग और तेलंगाना भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


इस साल तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में पार्टी ने अपनी तैयारियों के लिए जोर लगा दिया है। भाजपा लोगों को जोड़ने और जमीनी स्तर तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए 'प्रजा गोशा, भाजपा भरोसा' और 'प्रजा संग्राम यात्रा' जैसे कई कार्यक्रम चला रही है और इन अभियानों के माध्यम से पार्टी को जनता से बड़े पैमाने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है। सूत्र के मुताबिक, बैठक में पार्टी इस बात पर चर्चा करेगी कि बूथ स्तर पर पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए।

बंडी संजय कुमार के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में 11,000 जनसभा संपर्क कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में जल्द ही अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा क्योंकि मार्च के पहले हफ्ते में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। लेकिन पार्टी के एक अन्य सूत्र ने बताया कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


इससे पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संजय आकर्षण का केंद्र रहे थे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'प्रजा संग्राम यात्रा' की प्रशंसा की थी और सभी राज्यों को उनकी यात्रा से सीख लेने को कहा था। साथ ही उनके संघर्ष और मेहनत की सराहना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें