एक प्रमुख अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्र विवादास्पद पेगासस प्रणाली की तुलना में कम प्रोफाइल वाले नए स्पाइवेयर की तलाश कर रहा है और नए स्पाइवेयर कॉन्ट्रैक्ट के जरिए से 120 मिलियन अमरीकी डालर तक खर्च करने की कोशिश कर रहा है।
कांग्रेस ने रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट को लेकर भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधा, जिसमें दावा किया गया है कि केंद्र एक नया स्पाइवेयर सिस्टम हासिल करने पर विचार कर रहा है। विपक्षी पार्टी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले विदेशी मदद लेकर लोगों के फोन हैक करने की 'साजिश' सामने आई है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सरकार पर हमला फाइनेंशियल टाइम्स की उस रिपोर्ट को लेकर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि केंद्र विवादास्पद पेगासस प्रणाली की तुलना में कम प्रोफाइल वाले नए स्पाइवेयर की तलाश कर रहा है और नए स्पाइवेयर कॉन्ट्रैक्ट के जरिए से 120 मिलियन अमरीकी डालर तक खर्च करने की कोशिश कर रहा है।
उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने पिछले चुनावों से पहले भी विदेशी मदद से पेगासस के जरिए नागरिकों, विपक्ष, न्यायपालिका, चुनाव आयुक्त, पत्रकारों की जासूसी की। अब चुनाव से पहले एक बार फिर विदेशी मदद लेकर देश की जनता के फोन हैक करने की साजिश सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है।