फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं 91 लाख की लूट के लिए तो नहीं की गई तंजील की हत्या?

Wed, 13 Apr 2016 05:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ

सार

  • प्रॉपर्टी के बिजनेस में लगे थे मुनीर व तंजील
  • दोनों में दुश्मनी कराने में रैय्यान का बड़ा हाथ
  • आखिर कहां गए लूट के 91 लाख रुपये गए
विज्ञापन
तंजील अहमद - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामपुर में पीएनबी की कैश वैन से लूटे गए 91 लाख रुपयों के मामले से एनआईए अफसर तंजील का क्या नाता है। तंजील मर्डर केस में खुलासे में बात सामने आई कि जब मुनीर को पता चला कि 91 लाख की लूटपाट में पुलिस को उसकी तलाश है तो उसका शक सीधा तंजील पर ही गया, इसलिए उसने तंजील के मर्डर की ठान ली थी।
विज्ञापन


मुखबिरी का शक तंजील पर ही क्यों गया। तंजील को मुनीर के बारे में कैसे पता चला। बकौल आईजी वारदात वाली रात रैय्यान ने मुनीर से मिलकर तंजील की सूचना देते हुए कहा था कि उनका दोस्त तंजील शादी में आ गया है। रैय्यान ने तंजील को दोस्त क्यों बताया। पुलिस की जांच में भी ये बात सामने आ रही हैं कि मुनीर व तंजील प्रापर्टी के बिजनेस में लगे थे।

पुलिस हिरासत में जैनी और रैय्यान ने भी खुलासा किया कि तंजील प्रापर्टी को खरीदने बेचने का काम कर रहे थे। रैय्यान का दोनों में दुश्मनी कराने का बड़ा हाथ रहा है। अहम बात ये भी है कि आखिर लूट के 91 लाख रुपये गए कहां। सूत्रों की माने तो धामपुर बैंक के लूट की रकम भी मुनीर ने प्रॉपर्टी में लगाई थी।
विज्ञापन


पुलिस के आला अफसरों को ऐसे सबूत मिल रहे हैं। तंजील का मर्डर करने के बाद अपने हथियारों के साथ मुनीर अपने घर में आराम से सोता रहा। वारदात को अगले दिन वह आराम से फरार हो गया। इससे साफ है कि मुनीर के परिजनों को उसकी सारी बातें मालूम थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें