राष्ट्रपति चुनाव पर विचार-विमर्श के लिए कांग्रेस कार्य समिति आज बैठक कर रही है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी कर रही हैं।
Delhi: Congress Working Committee meeting underway at Sonia Gandhi's residence pic.twitter.com/vHd8ZLRx08
— ANI (@ANI_news) June 6, 2017
इस बैठक में पार्टी संगठनात्मक चुनाव के लिए अपने कार्यक्रम को मंजूरी देगी। इसके अलावा मीटिंग में आगामी राष्ट्रपति चुनावों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास हो रही है। मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए अहमद पटेल, अशोक गहलोत, अविनाश पांडे, आशा कुमारी, एके एंटनी, कमलनाथ और सीपी जोशी के साथ-साथ कांग्रस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंच चुके हैं।
इसके अलावा इस मीटिंग में राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त करने पर भी विचार होगा। बता दें कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी को बतौर अध्यक्ष मनोनीत करने के पक्ष में हैं, लेकिन राहुल पार्टी के आंतरिक चुनाव के जरिये ही ये पद स्वीकार करना चाहते हैं।
सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में पार्टी राष्ट्रपति चुनावों के लिए न केवल विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने का प्रयास कर रही है, बल्कि 2019 के लोकसभा के चुनावों के लिए भी रणनीति बना रही है।
बताया जा रहा है उत्तराखंड और असम सहित कुछ राज्यों ने अतिरिक्त संगठनात्मक इकाइयों के निर्माण की मांग की है और समिति इस कदम को मंजूरी दे सकती है। चुनाव आयोग की डेडलाइन के अनुसार मुख्य विपक्षी दल को इस साल 31 दिसंबर तक अपने आंतरिक चुनावों को पूरा कर लेना है।