कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण संस्था कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) गठित कर दी है। युवा और अनुभवी वरिष्ठ नेताओं की इस नई कार्यसमिति में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, तरुण गोगोई और सिद्धारमैया को भी शामिल किया गया है। वहीं, जनार्दन द्विवेदी, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सुशील शिंदे, मोहन प्रकाश, कर्ण सिंह व सीपी जोशी की कार्यसमिति से छुट्टी कर दी गई है। सीडब्ल्यूसी की पहली बैठक 22 जुलाई को होगी।
पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने सदस्यों की सूची जारी करते हुए बताया कि कार्यसमिति में 23 सदस्य हैं, जिनमें 19 स्थायी जबकि 9 विशेष आमंत्रित सदस्यों को जगह मिली है। विभिन्न राज्यों में नियुक्त स्वतंत्र प्रभारी स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे और कार्यसमिति के पदेन सदस्य होंगे।
वहीं पार्टी के पांच मुख्य संगठनों- इनटक, सेवा दल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रमुख विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद राहुल ने पहली बार सीडब्ल्यूसी का गठन किया है।
22 जुलाई की बैठक में राहुल ने सभी राज्य इकाइयों के अध्यक्षों और राज्यों के विधायक दल नेताओं को भी आमंत्रित किया है। पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से पहले कार्यसमिति भंग कर दी गई थी और पार्टी के पूर्ण अधिवेशन तक इसे संचालन समिति में बदल दिया गया था। सीडब्ल्यूसी पार्टी के सभी प्रमुख मुद्दों पर सलाहकार समिति के तौर पर काम करती है। मार्च में पूर्ण अधिवेशन होने के बाद से ही कार्यसमिति वजूद नहीं था।
ये होंगे नीति निर्धारक
एके एंटनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, मोतीलाल वोरा, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा और कुमारी शैलजा।
सभी पूर्व मुख्यमंत्री भी कार्यसमिति में
अशोक गहलोत, ओमान चांडी, तरुण गोगोई, सिद्धारमैया और हरीश रावत। रावत को असम मामलों का प्रभारी महासचिव भी बनाया गया है।
इन्हें किया गया कार्यसमिति से बाहर
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे, कमलनाथ,मोहन प्रकाश, ऑस्कर फर्नांडीज तथा मोहसिना किदवई को कार्यसमिति से बाहर रखा गया है। हुड्डा के बेटे दीपेंदर सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
ये होंगे नए चेहरे
नए चेहरों मुकुल वासनिक, अविनाश पांडेय, केसी वेणुगोपाल, दीपक बाबरिया, तमराध्वज साहू, गैखंगम और अशोक गहलोत को शामिल किया गया है।
स्थायी आमंत्रित सदस्यों में शीला दीक्षित भी
कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्यों में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पी. चिदंबरम, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रणदीप सुरजेवाला, बालासाहब थोराट, तारिक हमीद कारा और पीसी चाको शामिल हैं।
विभिन्न राज्यों के प्रभारी महासचिव
जितेंद्र सिंह, आरपीएन सिंह, पीएल पूनिया, आशा कुमारी, रजनी पाटिल, रामचंद्र खूंटिया, अनुग्रह नारायण सिंह, राजीव एस. साटव, शक्तिसिंह गोहिल, गौरव गोगोई और ए. चेला कुमार समिति के स्थायी सदस्य बनाए गए हैं। हालांकि उन्हें समिति का पदेन सदस्य बनाया गया है।
विशेष आमंत्रित सदस्य
केएच मुनियप्पा, अरुण यादव, दीपेंदर हुड्डा, जतिन प्रसाद, कुलदीप बिश्नोई।
यहां देखें पूरी लिस्ट ः