नोटबंदी का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल को कोलकाता एयरपोर्ट पर काले झंडे दिखाए। सूत्रों के मुताबिक जब आरबीआई गवर्नर एनएससी बोस एयरपोर्ट पर पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने 'उर्जित पटेल गो बैक' और 'उर्जित पटेल हाय हाय' के भी नारे लगाए। हालांकि किसी तरह सुरक्षा कर्मी आरबीआई गवर्नर को एयरपोर्ट के अंदर ले गए।
#WATCH: Congress workers protest against RBI Governor Urjit Patel at Kolkata Airport,show black flags pic.twitter.com/mxEwUdTbmG
— ANI (@ANI_news) December 15, 2016