जहीरुद्दीन ने अनिसुर के घर पर देसी बम फेंका था। अनिसुर रानीनगर 2 पंचायत क्षेत्र के टीएमसी यूथ विंग का अध्यक्ष है। 2018 के पंचायत चुनाव के दौरान पत्नी सेफाली शेख और बेटे अनिसुर के तृणमूल में शामिल होने के बाद से जहीरुद्दीन और उनके रिश्तों में खटास आ गई थी।
बंगाल के मुर्शिदाबाद में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जहीरुद्दीन शेख (62) को तृणमूल सदस्य बेटे अनिसुर शेख (30) के घर बम विस्फोट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा, जहीरुद्दीन ने अनिसुर के घर पर देसी बम फेंका था। अनिसुर रानीनगर 2 पंचायत क्षेत्र के टीएमसी यूथ विंग का अध्यक्ष है। 2018 के पंचायत चुनाव के दौरान पत्नी सेफाली शेख और बेटे अनिसुर के तृणमूल में शामिल होने के बाद से जहीरुद्दीन और उनके रिश्तों में खटास आ गई थी। सेफाली के तृणमूल के पंचायत प्रधान बनने के बाद वह अपने पति और ससुराल वालों से अलग रहने लगी थी। हालांकि, हमले में कोई घायल नहीं हुआ था, क्योंकि अनिसुर और सेफाली भागने में सफल रहे थे।