आरपीएन सिंह कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी थे। उन्हें कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए अपना स्टार प्रचारक भी नियुक्त किया था। यूपी में फिर कमल खिलाने के इरादे से पार्टी में शामिल होने के बाद भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंह ने कहा 'कांग्रेस अब वैसी नहीं रही, मैं पीएम नरेंद्र मोदी के भारत के सपने को पूरा करने के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छोड़ रहा हूं। देश, जनता व पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद।'
सिंह से पहले वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, रायबरेली से विधायक अदिति सिंह भी कांग्रेस के जहाज से कूद कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। माना जा रहा है कि आरपीएन सिंह को भाजपा यूपी की पड़रौना सीट से प्रत्याशी बनाकर हाल ही में भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को कड़ी चुनौती दे सकती है।