राजस्थान में सियासी घमासान और राजभवन से सीधे टकराव के बाद कांग्रेस खुलकर विरोध में उतर आई है। पार्टी 27 जुलाई को देश के सभी राजभवनों का घेराव करेगी। महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को घोषणा किया कि 27 जुलाई को पार्टी देश के सभी राज्यों के राजभवनों का घेराव करेगी। इसमें जयपुर में भी राजभवन का घेराव शामिल है। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ कांग्रेस देशभर के राजभवन घेरेगी।
वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा लगातार निर्वाचित सरकार को गिराने के लिए संवैधानिक निकायों का दुरुपयोग कर रही है। रविवार को एक राष्ट्रव्यापी आनलाइन अभियान ‘लोकतंत्र के लिए बोलो’ आयोजित करेगी।