फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावोस में नहीं होगी पीएम मोदी और अब्बासी के बीच द्विपक्षीय मुलाकात

Fri, 19 Jan 2018 10:32 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

दावोस में होने वाले विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक से हटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी की द्विपक्षीय मुलाकात की कोई योजना नहीं है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह बात कही। प्रधानमंत्री वहां सिर्फ स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति ऐलन बर्सेट से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। 

विज्ञापन


22 जनवरी से शुरू हो रही पांच दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन 23 को प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन भाषण देंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विजय गोखले ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तानी पीएम से मुलाकात की योजना नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात होगी, तो उन्होंने बताया कि दोनों नेता एक ही दिन वहां उपस्थित नहीं होंगे। इससे पहले आई कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मोदी दावोस में ट्रंप और अब्बासी से मिल सकते हैं।

विजय ने आगे कहा कि मुलाकात महत्वपूर्ण नहीं है। हमारा लक्ष्य हमेशा खुली और व्यापक वैश्विक अर्थव्यवस्था रही है। बैठक में प्रधानमंत्री का संदेश होगा कि भारत विश्व अर्थव्यवस्था का इंजन बन सकता है। हम चाहते हैं कि दूसरे देश हमारे विकास और हम दूसरे के विकास में भागीदार बनें।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली की पहली दावोस यात्रा है। 1997 में पूर्व एचडी देवगौड़ा के बाद कोई भारतीय पीएम वहां नहीं गया। विजय गोखले के मुताबिक दावोस में प्रधानमंत्री दुनिया भर के नेताओं को बताएंगे कि भारत एक खुली अर्थव्यवस्था वाला देश है और हर क्षेत्र में वैश्विक निवेश के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, यात्रा सिर्फ 24 घंटे की लेकिन बेहद लक्ष्य केंद्रित होगी। 

विज्ञापन

60 सीईओ के साथ डिनर करेंगे मोदी

Narendra Modi
उद्योग नीति और प्रचार विभाग के सचिव रमेश अभिषेक ने बताया कि 22 जनवरी को मोदी 60 सीईओ के साथ डिनर करेंगे, जिसमें 40 वैश्विक कारपोरेट और बीस भारत से होंगे। इसमें एयरबस, हिताची, बीएई सिस्टम और आईबीएम के सीईओ शामिल हैं। इसके अलावा 23 को वह 120 निवेशकों से रूबरू होंगे, जिनमें जनरल मोटर्स, सेलफोर्स, रॉयल डच शेल, नेस्ले और जेपी मार्गन के प्रमुख शामिल हैं। 

दुनिया को दिखाएंगे भारत की तरक्की
अभिषेक ने कहा, डीआईपीपी डब्ल्यूईएफ सदस्यों का एक स्वागत समारोह भी आयोजित करेगा, जिसमें 1500 लोग शामिल होंगे। वहां हम दुनिया को भारत की तरक्की दिखाएंगे। प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, सुरेश प्रभु, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, जितेंद्र सिंह और एमजे अकबर भी बैठक के अलग-अलग सत्रों को संबोधित करेंगे। खंडित दुनिया में साझा भविष्य बनाना थीम वाली इस बैठक में 70 देशों के प्रमुख, 38 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और दो हजार सीईओ मौजूद रहेंगे। यहां कुल 400 सेशन होंगे। वहीं भारतीय पांच दिवसीय सम्मेलन में योग सेशन भी आयोजित करेगा। इसके लिए दावोस के दो आचार्य से बातचीत की जा रही है।

आधी आबादी की भागीदारी
समारोह में 21 फीसदी महिला नेता हिस्सा लेंगी। यह अब तक की आधी आबादी की सबसे हिस्सेदारी होगी। सभी बैठक में को-चेयर महिलाएं होगी। इसमें भारत की सामाजिक इंटरप्रेन्योर चेतना सिन्हा और आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टीना लगार्डे शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें