फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 को रामलीला मैदान में जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज, 'भारत बचाओ रैली' से सरकार पर बोलेंगे हमला

Thu, 12 Dec 2019 06:44 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सोनिया, राहुल और प्रियंका के साथ मनमोहन सिंह भी भारत बचाओ रैली में होंगे उपस्थित
  • बड़ी रैली आयोजित कर अपने मतदाताओं में भरोसा पैदा करना चाहती है कांग्रेस
विज्ञापन
संसद में प्रदर्शन करते राहुल-सोनिया गांधी - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिकता संशोधन बिल पर संसद से सड़क तक संग्राम छिड़ा हुआ है। इसी बीच शनिवार 14 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी राजनीतिक रैली करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस रैली में कांग्रेस के शीर्ष नेता नागरिकता संशोधन बिल पर सरकार पर जोरदार हमला बोलेंगे।

विज्ञापन


चूंकि, इस रैली को 'भारत बचाओ रैली' के नाम से आयोजित किया जा रहा है और मंच पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी उपस्थित होंगे, सरकार की आर्थिक नीतियों पर जोरदार हमला बोला जाना तय है। वे हाल ही में केंद्र सरकार पर दिए अपने बयानों के कारण खासे चर्चित रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का यह बड़ा जमावड़ा होगा, इसलिए इसे पार्टी के लिहाज से बेहद महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।

दरअसल, कांग्रेस के ही कई नेताओं का मानना है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव हो या महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव, पार्टी ने पूरी ताकत के साथ लड़ाई नहीं लड़ी। अगर पार्टी ज्यादा तैयारी और पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरती तो इन चुनावों के परिणाम कुछ अलग हो सकते थे। यही कारण है कि पार्टी अब दिल्ली विधानसभा चुनावों में कोई गलती नहीं करना चाहती। पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं का एक साथ एक मंच पर आकर लोगों को यही संदेश देना चाहते हैं कि वे अपने कार्यकर्ताओं और जनता के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


पार्टी के एक नेता ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद राजधानी के अल्पसंख्यक वर्ग में एक विशेष प्रकार का संदेह देखा जा रहा है। पार्टी अपने इन कोर वोटर्स को यह संदेश देना चाहती है कि वह हर परिस्थिति में जनता और अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। नेता के मुताबिक, पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गया उनका वोटर उनके पास वापस आया है क्योंकि अरविंद केजरीवाल उन्हें वह विकल्प देने में नाकाम रहे हैं जिसकी उम्मीद में जनता ने उन्हें दिल्ली की कमान सौंपी थी।

यही कारण है कि इस रैली के जरिए हम अपने सभी वोटरों तक पहुंचकर उनके अंदर भरोसा पैदा करना चाहते हैं।

वेन्यू कमेटी अध्यक्ष ने बताया

'भारत बचाओ रैली' के वेन्यू कमेटी अध्यक्ष विजय सिंह लोचव ने अमर उजाला को बताया कि कांग्रेस पार्टी ने इस रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। उन्होंने इस रैली के लिए 500 बसें लगाई हैं, जो दिल्ली के विभिन्न इलाकों से लोगों को रैलीस्थल तक लाने का काम करेंगी। इसके अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता हरियाणा, राजस्थान और पंजाब से आयेंगे। बसों की पार्किंग की व्यवस्था राजघाट, कश्मीरी गेट और अजमेरी गेट में की गई है।

पार्टी रामलीला मैदान में बड़ी रैली कर दिल्ली के मतदाताओं पर बड़ा असर छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि पार्टी के बड़े नेता भी रैली को सफल करने में पूरे जी जान से जुटे हुए हैं।

गुरुवार को दिल्ली के प्रदेश कार्यालय पर वेन्यू कमेटी की एक बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ रामलीला मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वेन्यू कमेटी को जरुरी निर्देश भी दिये। विजय सिंह लोचव ने बताया कि रामलीला मैदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। रैली में सभी प्रकार की व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनके 125 विशेष अधिकारी मैदान में उपस्थित रहेंगे, जबकि सेवादल के लगभग एक हजार कार्यकर्ता लोगों की हर सुविधाओं का ध्यान रखेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें