फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों और मजदूरों के साथ 23 अक्टूबर को संसद घेरेगी कांग्रेस 

Tue, 09 Oct 2018 11:46 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के किसान आंदोलन के बाद अब बारी कांग्रेस पार्टी की है। कांग्रेस 23 अक्टूबर को किसानों के मुद्दे पर संसद तक मार्च निकालने, सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने की तैयारी कर रही है। केन्द्र की मोदी सरकार को जुमले बाज सरकार बताते हुए किसान खेत मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है।

विज्ञापन


पटोले के अनुसार मोदी सरकार और भाजपा शासित राज्यों ने किसानों को धोखा दिया है। पटोले ने एनसीआरबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद से किसानों की आत्महत्या के मामले 25 फीसदी तक बढ़ गए हैं। पटोले ने दावा किया कि देश का किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। किसान सबसे ज्यादा परेशान है। उन्हें उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। 

प्रधानमंत्री मोदी के किसानों के साथ किया वादा भी जुमला साबित हो रहा है। एमएसएसपी में बढ़ोतरी का एलान भी झूठा निकला है। पटोले ने कहा कि सरकार ने किसानों का कर्जा तो माफ नहीं किया, उल्टे डिजिटल इंडिया के नाम पर उन्हें लाइन में लगाकर उनकी जेब से ही पैसे निकलवा लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें