फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल विमानों पर कांग्रेस के चार सवाल, कीमत से लेकर संख्या पर लगाया प्रश्नचिह्न

Wed, 29 Jul 2020 05:17 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कांग्रेस ने बुधवार को राफेल लड़ाकू विमानों के पहले जत्थे के भारत आने का स्वागत किया लेकिन, इसके साथ ही कुछ सवाल भी उठाए। कांग्रेस ने कहा कि आज हर देशभक्त को यह पूछना चाहिए कि 526 करोड़ रुपये का विमान 1670 करोड़ रुपये में क्यों खरीदा गया।

विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘राफेल का भारत में स्वागत! वायुसेना के जाबांज लड़ाकों को बधाई। आज हर देशभक्त यह जरूर पूछे कि 526 करोड़ रुपये का एक राफेल अब 1670 करोड़ रुपये में क्यों? 126 राफेल की बजाय 36 क्यों? मेक इन इंडिया के बजाय मेक इन फ्रांस क्यों? पांच साल की देरी क्यों ?’

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय वायु सेना के लिए ऐतिहासिक क्षणों के बीच बुधवार को राफेल लड़ाकू विमानों का पहला जत्था भारत पहुंच गया। फ्रांस से खरीदे गए ये राफेल लड़ाकू विमान अंबाला एयरबेस पर उतरे। ये राफेल विमान सात हजार किलोमीटर का सफर तय करके भारत पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें