फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के लिए कांग्रेस ने खोले दरवाजे, कहा-जब चाहें शामिल हो सकते हैं

Wed, 20 Jul 2016 03:52 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि पूर्व बीजेपी सांसद नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है। अगर सिद्धू इच्छुक हैं तो वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या आप सिद्धू का कांग्रेस में स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


इस पर अमरिंदर ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी के दरवाजे हर किसी के लिए खुले हैं। अगर वह चाहते हैं तो कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। बहरहाल, इस संबंध में मेरे और सिद्धू के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।’ यह पूछे जाने पर कि कोई कांग्रेसी नेता सिद्धू के संपर्क में है। इस पर उन्होंने कहा, ‘मेरी जानकारी में नहीं है।’

सिद्धू के परिवार के कांग्रेस से जुड़े होने के संदर्भ में अमरिंदर ने कहा कि ‘सिद्धू पटियाला के रहने वाले हैं और उनका कांग्रेस से पुराना नाता है। उनके दिवंगत पिता भगवंत सिंह सिद्धू कांग्रेसी थे और वह जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यरत थे।
विज्ञापन


जब मेरी मां पटियाला जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष थी तब सिद्धू के पिता महासचिव थे।’ यह पूछे जाने पर कि हाल के दिनों में आपकी उनसे मुलाकात हुई है। इस पर अमरिंदर ने कहा, ‘हम दोनों पटियाला से हैं और हम दोनों सिद्धू है। मुझे याद नहीं है कि लंबे समय से कब और कहां हम दोनों मिले हैं।’

यह पूछे जाने पर क्या अमृतसर के पूर्व सांसद को कांग्रेस में शामिल होने का निमंत्रण देंगे । इस पर पीसीसी चीफ ने कहा, ‘उन्हें अभी भाजपा से इस्तीफा देना बाकी है।’ उल्लेखनीय है कि बीजेपी सांसद सिद्धू के सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद पंजाब चुनाव के मद्देनजर सियासी हलचलें शुरू हो गई हैं। इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर के आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अटकलें जोरों पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें