फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: कांग्रेस की केरल के नेताओं को चेतावनी, पार्टी लाइन के खिलाफ बोले तो होगी कड़ी कार्रवाई

Fri, 28 Feb 2025 11:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Congress: कांग्रेस सांसद शशि थरूर की हालिया टिप्पणी पर विवाद के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने केरल के नेताओं को कड़ी चेतावनी दी। उनको पार्टी लाइन से बाहर कुछ भी  बोलने से मना किया गया है। 
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की हालिया टिप्पणी पर उठे विवाद के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को केरल के अपने नेताओं को कड़ी चेतावनी दी। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी हितों के खिलाफ टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, केरल में कांग्रेस की रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए आयोजित बैठक में पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी ने कहा कि नेताओं को राजनीतिक रणनीति के बारे में बहुत सावधान रहना चाहिए। ऐसा कुछ भी नहीं करना या कहना चाहिए जो पार्टी लाइन के अनुरूप न हो।

कांग्रेस के इंदिरा भवन मुख्यालय में करीब तीन घंटे तक चली बैठक में अनुशासन, एकता और राज्य संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अनुशासन, एकता सुनिश्चित करने और केरल कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए रिक्त पदों को भरने पर जोर दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी सांसद शशि थरूर के कुछ बयानों से जुड़े विवाद के बीच शुक्रवार को केरल के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में संगठन की स्थिति, विधानसभा चुनाव की तैयारियों और कुछ अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।

कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में हुई इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव और वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाड्र्रा, प्रदेश प्रभारी दीपा दासमुंशी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सुधाकरन, लोकसभा सदस्य शशि थरूर और प्रदेश के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। केरल के कांग्रेस नेताओं की बैठक इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि इन दिनों पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता शशि थरूर के नाराज होने की अटकलें हैं।

तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर के एक अखबार में लिखे हालिया लेख पर विवाद पैदा हो गया है। इस लेख में उन्होंने केरल में निवेश के माहौल को बढ़ावा देने के लिए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की प्रशंसा की है। इसको लेकर वह केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ नेताओं के निशाने पर हैं। थरूर ने हाल ही में राहुल गांधी से मुलाकात की थी और माना जा रहा है कि उन्होंने अपना पक्ष उनके समक्ष रखा।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें