फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक : उपचुनाव में जीत से गदगद कांग्रेस समय से पहले कराएगी चुनाव?

Tue, 18 Apr 2017 12:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
karnataka cm Siddaramaiah - फोटो : pti
विज्ञापन
कर्नाटक में दो विधानभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस राज्य में समय से पहले चुनाव करना चाहती है। राज्य के नंजनागुड और गुंडलपेट में हुए उपचुनाव में कांग्रेस जीत से गदगद है और पार्टी चाहती है कि विधानसभा चुनाव समय से पहले हों। हालांकि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष दिलनेश गुंडू राव ने कहा, 'हम अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और उसके बाद चुनाव में जाएंगे।' 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bypoll Result: राजौरी से AAP की जमानत जब्त, 5 सीटों पर खिला कमल, कर्नाटक में कांग्रेस
इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी के गृह प्रदेश गुजरात में चुनाव थोड़ा पहले जुलाई या सितंबर में हो सकते हैं। वर्तमान सीएम विजय रूपानी का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है। हालांकि, गुजरात में कुछ राजनीतिक गतिविधियों की वजह से ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी वक्त से पहले ही मैदान में उतरना चाहती है।

वहीं कांग्रेस जेडीएस से गठबंधन करने में भी जुट गई है।दरअसल, उपचुनाव में कांग्रेस और जेडीएस के बीच अनौपचारिक गठबंधन था, इसलिए इन दोनों सीटों पर जेडीएस ने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-सूरत में PM मोदी क्यों बोले-ये मेरा घमंड है, भाषण की 7 खास बातें
हालांकि, कांग्रेस ने इस संभावना को खारिज कर दिया है, लेकिन कांग्रेस और विपक्ष के कुछ नेताओं का मानना है कि गठबंधन से इनकार नहीं किया जा सकता। केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने कहा, "हम अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और चुनाव में जाएंगे।" अटकलें हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में विधानसभा चुनाव जुलाई या सितंबर तक होने की संभावना है। 

दोनों सीटों पर बड़े अंतर से जीत के बाद कांग्रेस पर औपचारिक गठबंधन करने का दबाव बन गया है। हालांकि, पिछले साल हुए उपचुनाव में कांग्रेस को सीख मिली थी जब इसे दो सीटों पर बीजेपी से हार का सामना किया था। इसकी वजह सेक्युलर वोटों का बिखराव था। कांग्रेस जहां बिदर सीट जीती थी। बीजेपी को हेब्बल और देवादुर्गा सीट हासिल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें