फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Vs BJP: कांग्रेस बोली- हम कहते हैं 'भारत जोड़ो', भाजपा वाले कहते हैं नहीं 'राहुल-सोनिया तोड़ो'

Wed, 22 Jun 2022 01:33 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस ने दो अक्तूबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' की घोषणा की थी। जब भी कांग्रेस कहती है 'भारत जोड़ो' तो प्रधानमंत्री और गृहमंत्री राहुल तोड़ो की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
जयराम रमेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी का सामना कर रहे राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रही है। ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसी नेता भाजपा पर लगातार हमला बोल रहे हैं। अब कांग्रेस ने फिर से भाजपा पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस ने दो अक्तूबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' की घोषणा की थी। इस पर भाजपा और मोदी सरकार  की क्या प्रतिक्रिया थी? उन्होंने कहा जब भी कांग्रेस कहती है 'भारत जोड़ो' तो प्रधानमंत्री और गृहमंत्री राहुल तोड़ो की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, भाजपा राहुल-सोनिया तोड़ो और कांग्रेस तोड़ो की साजिश रचती है। 

जयराम रमेश ने कहा, इस षड्यंत्र के खिलाफ कांग्रेस सांसद और विधायक पार्टी मुख्यालय में मौजूद हैं। हम अपनी आवाज उठा रहे हैं। मोदी सरकार की राजनीति कोई सुशासन की राजनीति नहीं है, यह प्रतिशोध की राजनीति है। यह ‘अधिकतम प्रतिशोध, न्यूनतम शासन’ की सरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें