फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress vs BJP: भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच आतंक पर वीडियो, थरूर भड़के; कहा- तनाव के बीच तुच्छ सियासत न करें

Sat, 10 May 2025 05:57 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

भारतीय सेना और सरकार आतंकवाद से निपटने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। सख्त कार्रवाई के बीच भाजपा ने एक वीडियो शेयर किया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसे तुच्छ राजनीति का प्रयास करार दिया। थरूर ने भाजपा से ऐसे पोस्ट शेयर न करने और वीडियो डिलीट करने की अपील की है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने एक वीडियो संदेश जारी कर भारत में बीते कुछ वर्षों में हुई आतंकवादी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब नया भारत शांति वार्ता नहीं करता। पार्टी के इस वीडियो संदेश पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश के साथ तनावपूर्ण संबंधों के इस दौर में सत्ताधारी दल को तुच्छ सियासत नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


बीजेपी बोली- दुश्मनों के लिए संदेश जोरदार और स्पष्ट
दरअसल, भाजपा ने एक वीडियो पोस्ट कर एक्स पर लिखा, 'दुश्मनों के लिए संदेश जोरदार और स्पष्ट है। हम शांति चाहते हैं! यूपीए शासन की निष्क्रियता के विपरीत, नए भारत के पास व्यर्थ शांति वार्ता के लिए कोई धैर्य नहीं है।'

इसके जवाब में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पोस्ट किया, 'ऐसे समय में जब पूरा देश भारतीयों के रूप में एकजुट है, हमें राजनीतिक रूप से विभाजित करने का यह तुच्छ प्रयास निंदनीय है। हमारी सरकार ने पिछले तरीकों की निरर्थकता कठोर तरीके से सीखी है।
विज्ञापन


थरूर ने भाजपा की सरकार बनने के बाद 2016 में पठानकोट में हुई आतंकी वारदात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, पठानकोट विस्फोटों की जांच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान को आमंत्रित किया गया था। भारत ने सावधानीपूर्वक और परिपक्वता से सैन्य कार्रवाई का रास्ता अपनाया। ऐसे में यह विज्ञापन न तो उचित है और न ही परिपक्व। कृपया इसे हटा दें। जय हिंद!'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें