फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर रैली में राहुल गांधी ने PM मोदी पर किए ये 10 बड़े हमले

Mon, 19 Dec 2016 06:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जौनपुर में राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन
देश की राजनीति का केंद्र इस समय उत्तर प्रदेश बना हुआ है। सोमवार को यूपी के जौनपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर प्रहार किए। राहुल ने अपने तरकश के सारे तीर आजमाए और नोटबंदी, किसानों की समस्या, काला धन सहित कई मुद्दों को लेकर मोदी पर जमकर निशाना साधा। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कानपुर में रैली कर कांग्रेस और विपक्ष पर तीखे हमले किए थे। पढ़िए, जौनपुर रैली में बोले राहुल गांधी के 10 धांसू डायलॉग..  
विज्ञापन


1. सभा में उमड़े हुजूम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'मोदी जी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं, उनके साथ राजनीतिक लड़ाई है, लेकिन मुर्दाबाद बोलना कांग्रेस पार्टी का काम नहीं है। 'मुर्दाबाद' कट्टरपंथी बोलते हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग बोलते हैं।' 

2. पीएम मोदी पर हमला करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, '8 नवंबर को हुआ नोटबंदी का निर्णय काला धन के खिलाफ नहीं, गरीबों और किसानों के खिलाफ था। अमीर लोगों का कर्जा माफ करते हो आप, हिंदुस्तान के किसान का कर्जा माफ करो। मैंने मोदी जी को कहा कि किसान का कर्जा माफ करो, उन्होंने सवाल का जवाब नहीं दिया..एक शब्द नहीं बोला।'
विज्ञापन


3. राहुल ने कहा, '50 परिवारों के पास हिंदुस्तान के धन का सबसे बड़ा भाग है, ये नरेंद्र मोदी की देन है। इन परिवारों के लोग नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिका, चीन जाते हैं, उनके जहाज में बैठते हैं।'

4. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मोदी पर अगला हमला करते हुए कहा कि 8 नवंबर के बाद नरेंद्र मोदी ने 1200 करोड़ की टॉफी विजय माल्या को दी। 

5. उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों पर फायरबॉम्बिंग की है। 50 परिवारों ने 8 लाख करोड़ रुपया हिंदुस्तान के बैंकों से ले रखा है, वो बैंकों को वापस नहीं करते।'
विज्ञापन

'आतंकियों की जेब से निकल रहे हैं नए नोट'

जौनपुर में राहुल गांधी - फोटो : ANI
6. राहुल गांधी ने कहा, 'कुछ लोग कह रहे हैं कि आइडिया अच्छा था और प्लानिंग खराब थी। मैं कहता हूं कि प्लानिंग सही थी, अगर आप उन्हें समझें, गरीबों का पैसा बैंकों में फंसाने का प्लान था।'

7. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 99 प्रतिशत गरीब ईमानदार लोगों से बिना पूछे उनका खून निकाल दिया। 

8. द्वितीय विश्व युद्ध का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि दूसरे वर्ल्ड वॉर में बम गिराने की एक नई तकनीक आई, शहरों पर 200 विमानों के जरिए बम गिराया गया। शहर तबाह हो गए। 

9. राहुल ने कहा कि ओडिशा बीजेपी ने नोटबंदी से ऐन पहले जमीन खरीदी और अब आतंकियों की जेब से नए नोट निकल रहे हैं। ये फायदा है नोटबंदी का। 

10. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि 'मोदी जी को मालूम था कि एक प्रतिशत कालाधन वापस नहीं आएगा, तो बोले हमने नकली नोटों के खिलाफ ये अभियान चलाया है। हमने संसद में कहा कि आप कालामधन रखने वालों के नाम संसद में रखिए। ढाई साल हो गए मोदी जी ने नामों का खुलासा नहीं किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें