फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: जब मदद के लिए भाजपा ने लिया कांग्रेस के 'हाथ' का सहारा, आप बोली- यही है ILU-ILU...

Sun, 13 Nov 2022 12:01 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को गुजरात चुनाव से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में कीचड़ में फंसे भाजपा का प्रचार कर रहे एक वाहन को कांग्रेस की प्रचार गाड़ी द्वारा खींचकर बाहर निकालते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
भाजपा की गाड़ी को कांग्रेस की गाड़ी ने खींचा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में दिखाया गया है कि कीचड़ में फंसी भाजपा की प्रचार गाड़ी को खींचने के लिए कांग्रेस के प्रचार वाहन का सहारा लिया जा रहा है। वहीं इस वीडियो को लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई है। आम-आदमी पार्टी ने इस वीडियो को साझा कर कांग्रेस और भाजपा की नजदीकियों को लेकर निशाना साधा है।

विज्ञापन


ये है चुनावों में  भाजपा और  कांग्रेस  के ILU-ILU की कहानी: आप
आम आदमी पार्टी का कहना है कि गुजरात में भाजपा की फंसी हुई चुनावी गाड़ी को बचाने के लिए कांग्रेस जी-तोड़ कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया और इसके कैप्शन में लिखा,  गुजरात में भाजपा की अटकी हुई चुनावी गाड़ी को बचाने में पूरा जोर लगाती कांग्रेस.. ये है चुनावों में  भाजपा और  कांग्रेस  के ILU-ILU की कहानी।

यहां देखें वीडियो...
गुजरात में एक और पांच दिसंबर को चुनाव, आठ को परिणाम
बता दें कि गुजरात में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को होगी। इस दिन 89 सीटों पर  वोटिंग होगी।वहीं, दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। इसके साथ ही पूरे राज्य में आचार संहिता की भी घोषणा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें