फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh: किसी को रावण कहना नीच काम, PM के लिए अपशब्द खरगे ही नहीं पूरी कांग्रेस की मानसिकता, बोले राजनाथ

Wed, 30 Nov 2022 01:45 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द सिर्फ उनके नहीं हैं। यह पूरी कांग्रेस की मानिसकता का परिणाम है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कहे गए अपशब्दों पर घमासान मचा हुआ है। अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खरगे के रावण वाले बयान पर निशाना साधा है। अहमदाबाद में रक्षामंत्री ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में अपशब्दों का प्रयोग कर रही है। अनुचित शब्दों का प्रयोग स्वस्थ राजनीति की निशानी नहीं है।

विज्ञापन

 

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द सिर्फ उनके नहीं हैं। यह पूरी कांग्रेस की मानिसकता का परिणाम है। उन्होंने कहा, किसी को रावण कहना नीच काम है। राजनाथ सिंह ने आगे कहा, भारतीय जनता पार्टी सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। ध्रुवीकरण की राजनीति में भाजपा विश्वास नहीं रखती है।

क्या कहा था खरगे ने?

गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते वक्त खरगे ने पीएम मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री अपना चेहरा दिखाकर लोगों से मतदान करने के लिए कह रहे हैं, चाहे वह नगरपालिका चुनाव हों या विधानसभा या संसद। क्या आप (नरेंद्र मोदी) रावण की तरह 100 सिर वाले हैं। 

विज्ञापन


पीएम ने मेरी तुलना शूर्पणखा से की थी- रेणुका चौधरी
विवाद के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रेणुका चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार उनकी तुलना शूर्पणखा से की थी, तब मीडिया कहां थी? रेणुका चौधरी के इस ट्वीट के बाद 2018 में पीएम के बयान की कई वीडियो क्लिप वायरल होने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें