फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: भाजपा के खिलाफ मोर्चा बनाने के लिए साथ आएंगे कांग्रेस-तृणमूल

Sat, 02 Apr 2022 05:33 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोलकाता।

सार

विपक्षी एकता पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, बनर्जी विपक्ष का एक मजबूत स्तंभ हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए हर राज्य में मतविभाजन को रोकने के वास्ते विपक्ष को संयुक्त होना चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी चुनावों में भाजपा के खिलाफ मोर्चा बनाने के लिए कांग्रेस-तृणमूल फिर साथ आएंगे। भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के  ममता बनर्जी के प्रयासों की कांग्रेस नेताओं ने सराहना कर इसके संकेत दिए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को विपक्षी खेमे में अहम भूमिका निभानी होगी। 

विज्ञापन


कांग्रेस के असंतुष्ट खेमा जी-23 के नेता आनंद शर्मा ने कहा, यह (विपक्षी एकता) कांग्रेस की घोषित स्थिति है। कांग्रेस अध्यक्ष और कार्यकारी समिति ने इस पर जोर दिया है।

कांग्रेस नेताओं का यह भी मानना है कि अन्य विपक्षी दलों व 137 साल पुरानी पार्टी के बीच छोटे-मोटे मतभेदों को भुला देना चाहिए, क्योंकि गैर-भाजपा नेता, भाजपा जैसी ताकत को हराने के लिए एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


ममता ने 27 मार्च को सभी गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को पत्र लिखकर प्रगतिशील ताकतों के साथ आने व भाजपा शासन के विरुद्ध लड़ने का आह्वान किया था।  

विपक्षी एकता पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, बनर्जी विपक्ष का एक मजबूत स्तंभ हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए हर राज्य में मतविभाजन को रोकने के वास्ते विपक्ष को संयुक्त होना चाहिए।

वहीं ममता द्वारा अतीत में कांग्रेस की आलोचना के सवाल पर मनीष तिवारी ने कहा कि जब देश को बचाने की चुनौती हो तब ऐसे छोटे-मोटे मतभेदों को भुला देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें