फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी अप्रैल फूल: 3232 दिन से देश को बनाया जा रहा मूर्ख, कांग्रेस ने पोस्ट कर बिना नाम लिए ली पीएम पर चुटकी

Sat, 01 Apr 2023 04:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर देने को लेकर कांग्रेस भाजपा के बीच सियासी लड़ाई चरम पर है। कांग्रेस भाजपा के खिलाफ एक के बाद एक लगातार हमले कर रही है। ऐसे में कांग्रेस ने अप्रैल फूल के बहाने भाजपा पर यह तंज कसा है। 
विज्ञापन
कांग्रेस ने साझा की पोस्ट - फोटो : कांग्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल कर्नाटक समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, वहीं अगले साल लोकसभा चुनाव भी है। जिस बाबत सभी राजनैतिक दलों के बीच सियासी लड़ाई शुरू हो चुकी है। आरोप-प्रत्यारोप की जंग के बीच कोई मंच से अपने विरोधियों पर निशाना साध रहा है तो कोई सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहा है। ऐसे में आज पहली अप्रैल को कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए उनका 'अप्रैल फूल' बना दिया। 

विज्ञापन




ऐसे साधा निशाना
कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर करते हुए बिना किसी का नाम लिए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। इस तस्वीर में कांग्रेस ने एक कार्टून का चित्र दिखाते हुए लिखा है '3232 दिन से देश को मूर्ख बनाया जा रहा है।' इसमें आगे मोदी सरकार का 26 मई 2014 से लेकर अब तक यानी एक अप्रैल 2023 का कार्यकाल की समयावधि लिखी गई है। इस तस्वीर के साथ कांग्रेस ने यह भी लिखा है 'यह मजाक नहीं है।'

पहले भी कांग्रेस ने कसा है अप्रैल फूल के बहाने तंज
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब अप्रैल फूल यानी 'मूर्खता दिवस' को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा हो। हर साल इस दिन कांग्रेस कुछ इसी तरह से भाजपा और मोदी सरकार पर निशाना साधती है। साल 1019 में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने अप्रैल महीने के पहले दिन कुछ ऐसे ही भाजपा पर तंज कसा था। तब कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया था। खास बात थी कि कांग्रेस ने तब अपनी पोस्ट में 'कमल का फूल' उलटा दिखाया था। साथ ही उस घोषणा पत्र में कई घोषणाएं की गई थीं। जैसे, हर दो साल में पुराने नोट बंद होंगे, उनकी जगह नए और आकर्षक रंगों के नोट आएंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस भाजपा के बीच राहुल को लेकर चल रही है जुबानी जंग
बता दें कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर देने को लेकर कांग्रेस भाजपा के बीच सियासी लड़ाई चरम पर है। कांग्रेस भाजपा के खिलाफ एक के बाद एक लगातार हमले कर रही है। ऐसे में कांग्रेस ने अप्रैल फूल के बहाने भाजपा पर यह तंज कसा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें