नोटबंदी पर अपनी ढफली अपना राग अलाप रही विपक्षी पार्टियों के बिना कांग्रेस अब अपने दम पर सरकार से भिडने की रणनीति बना रही है। नोटबंदी के कारण जनता को हो रही परेशानी से चिंतित कांग्रेस पार्टी आगामी पांच जनवरी को प्रदर्शन करेगी।
कांग्रेस ने इस बात का ऐलान करते हुए कहा है कि वह पांच जनवरी को देश के सभी जिला मुख्यालयों को और आठ जनवरी को सभी ब्लॉक आफिसों में प्रदर्शन रकर जनता पर हो रहे अत्याचार और प्रधानमंत्री के निजी घोटाले की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी।
राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि नोटबंदी के खिलाफ लड़ाई में आम लोगों को भी शामिल किया जाए। सूत्रों के अनुसार इसके अलावा कांग्रेस नोटबंदी के खिलाफ 29 और 30 दिसंबर को भी केंद्रीय और राज्य लेवल पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नोटबंदी घोटाले को उजागर करेगी।