राज्यसभा चुनाव में नोटा के इस्तेमाल पर कांग्रेस चुनाव आयोग के खिलाफ कोर्ट में गुरुवार को याचिका दायर करेगी। कांग्रेस ने कहा है कि वो चुनाव आयोग के इस फैसले से काफी अचंभित है।
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में नोटा लागू करने का फैसला काफी गलत है। हम इसके खिलाफ गुरुवार को कोर्ट जाएंगे।
We are surprised that EC took such an unconstitutional step. We'll talk about it in Court tomorrow: Kapil Sibal on NOTA in Rajya Sabha Polls pic.twitter.com/ediUloR42D
— ANI (@ANI_news) August 2, 2017
कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार पर इनकम टैक्स के छापे पर सिब्बल ने कहा कि भाजपा पूरे देश में विपक्ष का खात्मा करना चाहती है। वो चाहते हैं कि सभी लोग उनकी पार्टी में आ जाएं, जोकि कांग्रेस किसी भी कीमत पर होने नहीं देगी।
They want no one on the opposition benches and want everyone with BJP. Won't let this happen: Kapil Sibal, Congress on IT Raids pic.twitter.com/MVLvpkE82W
— ANI (@ANI_news) August 2, 2017