फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के 'कब्रिस्तान' वाले बयान पर EC से शिकायत करेगी कांग्रेस

Mon, 20 Feb 2017 11:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
फाइलः नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
फतेहपुर रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कब्रिस्तान के साथ श्मशान वाले बयान पर विपक्ष ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। प्रधानमंत्री की टिप्पणी के बाद प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के नेता राजेंद्र चौधरी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और नरेंद्र मोदी पर करारा पलटवार किया। चौधरी ने बीजेपी के दोनों नेताओं को आतंकवादी करार दिया। उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों आतंकवादी हैं। दोनों नेता लोकतंत्र में आतंक पैदा कर रहे हैं।'
विज्ञापन
#Watch Narendra Modi aur Amit Shah dono aatankwaadi hain,aatank paida kar rahe hain loktantra mein says Samajwadi Party's Rajendra Chaudhary pic.twitter.com/KGdeunr2m0 — ANI UP (@ANINewsUP) February 20, 2017


दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री की टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराएगी। कांग्रेस नेता केसी मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री की टिप्पणी बेहद निंदनीय है। पार्टी इसके खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराएगी। 
विज्ञापन
Congress to file complaint with Election Commission, against PM Modi, over highly deplorable statement in Fatehpur rally: KC Mittal to ANI pic.twitter.com/Thux6zX30l — ANI (@ANI_news) February 20, 2017 बता दें कि रविवार को यूपी के फतेहपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूबे की अखिलेश सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया था। प्रधानमंत्री ने कहा, 'अगर गांव में कब्रिस्तान बनता है, तो श्मशान भी बनना चाहिए। रमजान में बिजली आती है, तो दीवाली में भी बिजली आनी चाहिए।' प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी के बाद विपक्ष ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'चुनाव आयोग को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए। यह उनके निर्देशों का उल्लंघन है।' शर्मा ने कहा कि 'प्रधानमंत्री को इस तरह के गलत और रजिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए।  He must not give such wrong and irresponsible statements:  Anand Sharma (Congress) on PM Modi's remarks during Fatehpur rally today pic.twitter.com/yJMhyJWQ0J — ANI (@ANI_news) February 19, 2017
EC should take note of PM's statement(Kabristan & electricity remarks),this is a clear violation of their directions:Anand Sharma (Congress) pic.twitter.com/rfPlQqCLNB — ANI (@ANI_news) February 19, 2017
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि नेता या जनप्रतिनिधि धर्म और जाति के नाम पर वोट नहीं मांग सकते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें