फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: 'विधानसभा चुनाव में 100 सीट पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, AIUDF से नहीं करेंगे गठबंधन', गौरव गोगोई का बयान

Sun, 28 Dec 2025 08:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेजपुर (असम)

सार

Assam: असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में 126 में से 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एआईयूडीएफ के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी।
विज्ञापन
गौरव गोगोई - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाले असम विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटें गठबंधन सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएंगी। राज्य विधानसभा में कुल 126 सीट हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस एआईयूडीएफ के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। गोगोई ने उसे 'सांप्रदायिक' पार्टी बताया। कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर एक बैठक को संबोधित करते हुए गोगोई ने कहा कि 'जनविरोधी भाजपा' को हराने के लिए कांग्रेस 2026 के असम विधानसभा चुनाव में समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ेगी।

ये भी पढ़ें: ISRO: श्रीहरिकोटा में तीसरा लॉन्च पैड विकसित करेगा इसरो, प्रक्षेपण अभियानों में आएगी तेजी
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में एआईयूडीएफ जैसी सांप्रदायिक पार्टी को इस गठबंधन में शामिल नहीं किया जाएगा। गोगोई ने कहा कि कांग्रेस राज्य की 126 सीटों में से 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी विधानसभा क्षेत्रों को आपसी बातचीत से गठबंधन सहयोगियों के लिए छोड़ा जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेतृत्व में असम के लोगों से छीनी गई गरिमा को वापस दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शांति और एकता में भरोसा रखती है, जबकि भाजपा अशांति और विभाजन की राजनीति करती है। कांग्रेस संविधान में भरोसा रखती है, जबकि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही व्यवस्था स्थापित करना चाहती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PMML: 'नेहरू के पत्र और दस्तावेज पीएम संग्रहालय को लौटाएं', सोनिया गांधी से मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अपील

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई ने आरोप लगाया कि भाजपा योजनाबद्ध तरीके से लोगों के अधिकार छीन रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के कार्यकाल में गरीबों को लाभ मिला था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर कांग्रेस सत्ता में लौटती है तो लोगों को वास्तविक और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। गोगोई ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए अलग कानून बनाया जाएगा।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें