फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 वीडियो के जरिए कांग्रेस ने दिखाए मोदी सरकार के 30 'तिकड़म'

Tue, 16 May 2017 02:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
सचिन पायलट - फोटो : twitter
विज्ञापन
16 मई को केंद्र में भाजपा की सरकार बने 3 साल हो गए। मोदी सरकार के कार्यकाल की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस ने 30 वीडियो जारी किए हैं। इन वीडियो को 'तीन साल, 30 तिकड़म' नाम दिया है। इसके वीडियों के जरिए कांग्रेस मे बीजेपी सरकार की नाकामियों को दिखाने की कोशिश की है। इनमें सेना, रक्षा, नारी सुरक्षा, बेरोजगारी, किसान आत्महत्या, कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दे शामिल हैं।'
विज्ञापन


कांग्रेस ने केंद्र पर हमले करते हुए सवाल किया कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं, जवान शहीद हो रहे हैं और युवा नौकरियों के लिए दर-दर भटक रहे हैं, तो सरकार किस बात का जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि पीएम ने देश को झूठे वादे कर सिर्फ धोखे ही दिए हैं।

कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार ने इस दौरान 4 करोड़ नौकरियों का वादा किया था, जबकि सिर्फ 4.40 लाख नौकरियां दी। साथ ही कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में हर साल 2 लाख इंजीनियरों को नौकरी से निकाला जा रहा है। साथ की कांग्रेस ने नोटबंदी को पूरी तरह विफल योजना बताया। मीडिया से बातचीत करने के दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "किसान सबसे ज्यादा पीड़ा में है, जरूरी मुद्दों से ध्यान हटा कर भावनात्मक मुद्दों को हवा दे रही है भाजपा सरकार।"
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें