कांग्रेस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने 'इंडिया' गठबंधन के दलों को 'घमंडिया' करार दिया था। उन्होंने पीएम पर विपक्ष को अपशब्द कहने के लिए सरकारी कार्यक्रम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री वही करने के लिए वापस आ गए हैं जो वह सबसे अच्छा अपमान करते हैं। उन्होंने 'इंडिया' के दलों को'घमंडिया'पार्टियों के रूप में अपशब्द का इस्तेमाल किया।
उन्होंने कहा, देखो, कौन बोल रहे हैं! वह व्यक्ति जो सरकारी समारोह के अवसर का इस्तेमाल विपक्ष को अपशब्द कहने के लिए लिए करता है। उनके स्तर तक गिर कर कोई भी आसानी से कह सकता है कि वह जीए-एनडीए गठबंधन का नेतृत्व गौतम अदाणी कर रहे हैं।'
कांग्रेस अदाणी मुद्दे को लेकर भाजपा पर हमला करती रही है और अमेरिकी रिसर्रच रिपोर्ट के मद्देनजर अनियमितताओं और स्टॉक मूल्य में हेरफेर के आरोप लगने के बाद प्रधानमंत्री पर अदाणी समूह के खिलाफ जांच शुरू न करने का आरोप लगा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विपक्षी इंडिया गठबंधन को 'घमंडिया' करार दिया और आरोप लगाया कि यह सनातन धर्म को नष्ट करना चाहता है। वह मध्य प्रदेश के सागर जिले में बीना रिफाइनरी में 49,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पेट्रोरसायन परिसर और राज्य में 10 औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद बोल रहे थे।
उन्होंने कहा, 'घमंडिया (इंडिया) गठबंधन (नेताओं) ने हाल ही में मुंबई में मुलाकात की। उनके पास न तो कोई नीति है, न ही मुद्दे हैं और न ही कोई नेता। उनके पास सनातन धर्म पर हमला करने का एक छिपा हुआ एजेंडा है, जिसे वे नष्ट करना चाहते हैं।