फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक कांग्रेस में मंथन: सुरजेवाला ने मंत्रियों के साथ की समीक्षा बैठक, विधायकों की शिकायतों पर भी गहन चर्चा

Tue, 15 Jul 2025 08:14 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक कांग्रेस में असंतोष की खबरों के बीच रणदीप सुरजेवाला ने राज्य के कई मंत्रियों से मुलाकात की। उन्होंने मंत्रियों से कामकाज की जानकारी ली और विधायकों की शिकायतों पर चर्चा की। इसके बाद इस बैठक में लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली व अन्य मंत्रियों ने सुरजेवाला को अपने विभागीय कार्यों का ब्यौरा दिया।

विज्ञापन
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक कांग्रेस में आंतरिक क्लेश की अटकलों के बीच कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को राज्य के कई मंत्रियों से व्यक्तिगत मुलाकात की। इन मुलाकातों का मकसद मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करना, विधायकों की शिकायतें सुनना और संगठन को मजबूत करना था। बता दें कि सुरजेवाला की इन बैठकों से पहले कुछ विधायकों ने मंत्रियों द्वारा उनकी मांगों की अनदेखी किए जाने की शिकायत की थी। उनका कहना था कि उनके क्षेत्रों में विकास कार्य ठप हैं। हालांकि, बोसराजू ने कहा कि पार्टी में आंतरिक मतभेद नहीं हैं, बस एक-दो नेताओं की नाराजगी थी, जिसे सुलझा लिया गया है।

राज्य लोक निर्माण मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन

सुरजेवाला से मुलाकात के बाद कर्नाटक के लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने सुरजेवाला को अपने विभाग के तहत किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लगभग 12 विधायकों ने अपने क्षेत्रों में होने वाले कार्यों की सूची दी थी। उनमें से दो-तीन काम नहीं हो सके हैं, उन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- NHAI: आपात संकट से लेकर हाईवे की खामियों तक की शिकायतें दूर कर रहा NHAI, जानें कैसे काम आ रहे डिजिटल माध्यम
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री बोले – फीडबैक मिला, कार्य करेंगे
वहीं कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि बैठक में उन्हें कुछ फीडबैक मिला है। इसके बाद  वे उस पर कार्रवाई करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने इसे सामान्य चर्चा बताया और कहा कि कुछ भी खास नहीं है।

बोसराजू बोले – विधायकों की मांगों पर चर्चा हुई
राज्य के लघु सिंचाई, विज्ञान और तकनीक मंत्री एन एस बोसराजू ने भी सुरजेवाला से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें विधायकों की कुछ मांगों के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि ज्यादातर विधायकों ने मेरे काम की तारीफ की है। मेरे खिलाफ न तो पार्टी में और न विपक्ष में कोई शिकायत है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bombay High Court: सीएम योगी पर बनी फिल्म 'अजेय' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी में देरी, निर्माता पहुंचे हाईकोर्ट

सीएम पद को लेकर अटकलें बरकरार
गौरतलब है कि कर्नाटक में सीएम चेहरे के बदलाव की अटकलें दिन-प्रतिदिन तेज हो रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भले ही कहा हो कि वे अपना पूरा कार्यकाल पूरा करेंगे, लेकिन फिर भी डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को पद सौंपे जाने की अटकलें नवंबर-दिसंबर तक बनी हुई हैं। ऐसे में इन बैठकों को कांग्रेस हाईकमान को फीडबैक देने और पार्टी को एकजुट रखने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें