इलाहाबाद के शिवाजी पार्क इलाके में मौजूद एक सुलभ शौचालय पर 'ऋषि कपूर पब्लिक टॉयलेट' नाम का बोर्ड लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को कई कांग्रेसी कार्यकर्ता आए और शौचालय के बाहर ऋषि कपूर के नाम का बोर्ड लगा दिया। कुछ दिनों पहले ऋषि कपूर ने ट्वीट कर गांधी परिवार पर निशाना साधा था। ऋषि कपूर ने सवाल पूछा था- इंदिरा जी एयरपोर्ट इंटरनेशल ही क्यों? महात्मा गांधी, भगत सिंह या फिर ऋषि कपूर के नाम पर क्यों नहीं? उनके इस कमेंट के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मुंबई में ऋषि कपूर के घर के बाहर भी कांग्रेसी विरोध-प्रदर्शन कर चुके हैं। विवाद की शुरुआत 17 मई की रात ऋषि कपूर के एक के बाद एक किए गए कई ट्वीट्स से हुई थी। एक ट्वीट में उन्होंने कहा था, "कांग्रेस ने एसेट्स का नाम गांधी फैमिली पर किया है, इसे बदला जाना चाहिए। बांद्रा/वर्ली सी-लिंक का नाम लता मंगेशकर या जेआरडी टाटा लिंक रोड किया जाना चाहिए। ऋषि कपूर ने कहा था कि फिल्म सिटी का नाम दिलीप कुमार, देव आनंद, अशोक कुमार या अमिताभ बच्चन के नाम पर होना चाहिए।
THINK. There are 64 prominent places named after them only in New Delhi! Do you need that many to commemorate them? pic.twitter.com/zdmVEAaal7
— Rishi Kapoor (@chintskap) May 19, 2016
Why Indira G airport International ? Why not Mahatma Gandhi or Bhagat Singh Ambedkar or on my name Rishi Kapoor. As superficial! What say?
— Rishi Kapoor (@chintskap) May 17, 2016
Film City should be named Dilip Kumar,Dev Anand,Ashok Kumar ya Amitabh Bachchan ke naam? Rajeev Gandhi udyog Kya hota hai? Socho doston!
— Rishi Kapoor (@chintskap) May 17, 2016
We must name important assets of the country who have contributed to society. Har cheez Gandhi ke naam? I don't agree. Sochna log!
— Rishi Kapoor (@chintskap) May 17, 2016