फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड-झारखंड भर्ती घोटाला: भाजपा का कांग्रेस पर वार, सुधांशु त्रिवेदी बोले- छात्र हितैषी राजनीति है दिखावा

Mon, 14 Sep 2026 08:02 PM IST
देवेश त्रिपाठी आईएएनएस, नई दिल्ली

सार

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने छात्रों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनकी राजनीति को 'दिखावा' बताया। उन्होंने झारखंड की भर्ती परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं के साथ उत्तराखंड में 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा से जुड़े मामले का जिक्र किया।
विज्ञापन
सुधांशु त्रिवेदी बोले- नियुक्तियां बन गईं भ्रष्टाचार का जरिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्रों के हितों की आवाज उठाने का 'दिखावा' कर रही है और तथ्यों के सामने आने के बाद यह पूरी तरह बेनकाब हो जाएगा।
विज्ञापन


त्रिवेदी ने हालिया भर्ती अनियमितताओं को कांग्रेस के पुराने रिकॉर्ड से जोड़ते हुए उत्तराखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सामने आए मामलों का जिक्र किया।

झारखंड और उत्तराखंड के किन मामलों को भाजपा ने बनाया मुद्दा?
उन्होंने झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस सरकार के दौरान हुई एक भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी हाल ही में सामने आई है। उत्तराखंड का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) से जुड़े मामले में ईडी की कार्रवाई का उल्लेख किया।
विज्ञापन


त्रिवेदी ने कहा, 'एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पद पर भर्ती में घोटाला करने के लिए सुरक्षित रखी गई ओएमआर शीट को वहां से हटाया गया। यह काफी स्पष्ट है।' ईडी ने 10 सितंबर को 2016 की उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा में कथित धनशोधन से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ली थी।

कांग्रेस पर लगे क्या आरोप?
जांच एजेंसी के अनुसार, ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं को कथित तौर पर सुरक्षित रखे जाने की जगह से हटाया गया था। खाली छोड़ी गई उत्तर पुस्तिकाओं के रोल नंबर नोट किए गए और उन्हें एक निजी कंप्यूटर एजेंसी तक पहुंचाया गया। आरोप है कि बिचौलियों के जरिये अवैध रकम लेकर उत्तरों में फर्जी तरीके से बदलाव किए गए।

ईडी ने हरीश रावत के पूर्व ओएसडी और वर्तमान निजी सहायक चंदन सिंह जीना के आवास से 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी, करीब 200.5 ग्राम सोना और 12 महंगी घड़ियां बरामद की थीं। एजेंसी ने 52 लाख रुपये से अधिक राशि वाले बैंक खातों को भी फ्रीज किया था। इन संपत्तियों की कुल कीमत करीब 1.28 करोड़ रुपये बताई गई थी।

क्या कांग्रेस ने किया सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार?
त्रिवेदी ने उत्तराखंड में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रियाओं में हुई विभिन्न अनियमितताओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि जब भी कांग्रेस इसमें शामिल होती है, सरकारी नियुक्तियां भ्रष्टाचार का जरिया बन जाती हैं।' ईडी की कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी और कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने चंदन सिंह को मेहनती व्यक्ति बताया है। उन्होंने आरोपों पर हैरानी जताते हुए कहा है कि अगर गलत काम के सबूत सामने आते हैं तो उन्हें शर्मिंदगी महसूस होगी। त्रिवेदी की यह टिप्पणी विभिन्न राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं की पारदर्शिता को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच आई है। 2016 के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा मामले में ईडी की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें