फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन विवाद पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने पीएम मोदी से पूछे पांच सवाल

Wed, 08 Jul 2020 11:35 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भारत-चीन तनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच सवाल किए हैं। रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्विटर हैंडल से मीडिया की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच सवाल किए और उनका जवाब भी मांगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा अटल है और क्षेत्रीय अखंडता के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है। रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी से जो पांच सवाल किए हैं-

विज्ञापन


पहला सवाल
क्या ये सच है कि चीन के साथ नए प्रोटोकॉल के तहत भारतीय सेना पेट्रोलिंग प्वाइंट-14 (गलवां घाटी), पेट्रोलिंग प्वाइंट-15 (हॉट स्प्रिंग्स) और पेट्रोलिंग प्वाइंट-17(गोगरा) में पेट्रोलिंग नहीं कर सकतीं?

दूसरा सवाल
क्या यह सच नहीं है कि इन तीनों इलाकों गलवां घाटी, हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा पर एलएसी की पंक्ति पर चीन के साथ कोई झड़प नहीं हुई, ये जनरल डी एस हुडा का बयान है।
विज्ञापन


तीसरा सवाल
भारत ने अपनी तरफ एलएसी पर बफर जोन बनाने पर सहमति क्यों दी?

चौथा सवाल
क्या ऐसा करना गलवां घाटी और दूसरे इलाकों पर शांति बनाए रखने की स्थिति के विरुद्ध नहीं है

पांचवा सवाल
चीन पैंगौंग त्सो झील के पास फिंगर चार से लेकर फिंगर आठ तक की चोटी पर अपनी सेना को क्यों नहीं हटा रहा है

हालांकि इसके बाद रणदीर सुरजेवाला ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरा देश अपनी सेना और सरकार के साथ एकजुट होकर खड़ा है। ये आपका कर्तव्य बनता है कि आप देश की अखंडता की रक्षा करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें