फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी बोले- अपने दम पर BJP को नहीं हरा सकते, महागठबंधन की जरूरत

Sat, 24 Feb 2018 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मनीष तिवारी
विज्ञापन

कांग्रेस को लगता है कि आगामी लोकसभा चुनाव बिना समविचारी दलों के गठबंधन के अकेले कांग्रेस अपने दम पर भाजपा को नहीं हरा सकती। इसलिए कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने महागठबंधन की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि देश में ‘अघोषित आपातकाल’ से भी बदतर स्थिति है। मनीष तिवारी ने एक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर यह बात कही।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस तरह के प्रयासों का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सही सोच वाले लोगों के समर्थन के बिना अकेले लड़ नहीं सकती। 

हालांकि मनीष तिवारी ने यह भी कहा कि चुनावी कारणों की वजह से महागठबंधन की आवश्यकता नहीं है, बल्कि भारत के संस्थापक दृष्टि को बचाने के लिए यह कदम उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें मौजूदा स्थिति को बदलने के लिए 2019 का लोकसभा चुनाव जीतना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें