फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कांग्रेस के तीन नेताओं ने प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, कहा- अब खरगे के लिए चुनाव प्रचार करेंगे

Sun, 02 Oct 2022 05:55 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के तीन नेताओं ने पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है।  उन्होंने इस्तीफे की वजह भी बताई है।
विज्ञापन
कांग्रेस के तीन प्रवक्ताओं ने दिया इस्तीफा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ, दीपेंद्र एस हुड्डा और सैयद नसीर हुसैन ने पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि इस्तीफे की वजह खरगे के लिए चुनाव प्रचार करना है। तीनों ने बयान जारी करते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खरगे के चुनाव प्रचार के लिए हमलोगों ने आधिकारिक प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है और चाहते हैं कि यह चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हो। वहीं इस इस्तीफे के बाद खरगे का भी बयान सामने आया है। इस दौरान खरगे ने कहा कि उन्होंने साथी दावेदार शशि थरूर से कहा था कि सर्वसम्मति से उम्मीदवार होना बेहतर होगा, लेकिन लोकसभा सांसद ने लोकतंत्र की खातिर चुनाव पर जोर दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरा हूं: खरगे
खरगे ने कहा कि मैं गांधी परिवार और कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ विचार-विमर्श करूंगा तथा उस पर अमल भी करूंगा। कांग्रेस के एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के तहत नामांकन वाले दिन ही मैंने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दिया। मैं किसी के विरोध में नहीं उतरा हूं, कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरा हूं। उन्होंने संवादादाताओं से बातचीत में इस धारणा को भी खारिज कर दिया कि उन्हें गांधी परिवार का समर्थन हासिल है। खरगे ने कहा कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ और युवा नेताओं के कहने पर वह चुनाव मैदान में उतरे हैं।

खरगे ने भाजपा पर बोला हमला
खरगे ने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई है, अमीर और अमीर हो रहा है जबकि गरीब और गरीब होता जा रहा है, आठ वर्षों में भाजपा ने एक भी वादा नहीं निभाया। भाजपा जनता के हित में कोई काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन


JP और RSS को रोकने के लिए हमें कुछ करना पड़ेगा
कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कई नेताओं की यह इच्छा थी कि जब गांधी परिवार को कोई सदस्य चुनाव (कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव) नहीं लड़ना चाहता है तो किसी भी हालत में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को बचाने के लिए, BJP और RSS के उसूलों को रोकने के लिए हमें कुछ न कुछ करना पड़ेगा। उन्हीं नेताओं ने मुझे कहा कि आप इस चुनाव में एक उम्मीदवार के रूप में खड़े हो जाइए। इस दृष्टि से मैं चुनाव लड़ रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें