फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस छोड़ने की अटकलों के बीच ट्विटर से 'गायब' हुईं सोशल मीडिया प्रभारी दिव्या स्पंदना!

Sun, 02 Jun 2019 10:23 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिव्या स्पंदना(File Photo)
विज्ञापन

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी दिव्या स्पंदना ट्विटर पर नजर नहीं आ रही हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट को डी-एक्टिवेट कर दिया है और अपने सभी ट्वीट डिलीट भी कर दिए हैं। इससे पहले उन्होंने अपने 'बायो' में कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी का परिचय भी हटा लिया था। ऐसे में सियासी गलियारों में उनके कांग्रेस छोड़ने की अटकलें तेज हो गई है। चर्चा यह भी है कि उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है। हालांकि कांग्रेस की ओर से या फिर दिव्या स्पंदना की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। 

विज्ञापन


काफी समय से सोशल मीडिया प्रभारी के पद से दिव्या को हटाए जाने की खबरें आ रही थी, जिसे अफवाह बताया गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दिव्या ने इस तरह की खबर देनेवाले सूत्रों को गलत बताया था। वहीं, कांग्रेस की मीडिया विंग की तरफ से भी ऐसी कोई औपचारिक सूचना जारी नहीं की गई है। 



राहुल की फैन फॉलोइंग बढ़ाने का श्रेय

सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की 'फैन फॉलोइंग' बढ़ाने का श्रेय दिव्या को ही दिया जाता है। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने पार्टी में बदलाव के संकेत दिए हैं। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी को इसके लिए अधिकृत भी किया जा चुका है। कांग्रेस की प्रवक्ता रहीं प्रियंका चतुर्वेदी भी कांग्रेस छोड़ चुकी हैं और भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना में शामिल हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें