फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: कांग्रेस ने समाजवाद-धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा की मांग पर RSS की आलोचना की, कहा- संविधान विरोधी

Fri, 27 Jun 2025 03:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने संविधान की प्रस्तावना में समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा करने की मांग की। इस पर कांग्रेस ने आरएसएस और भाजपा की आलोचना की। कांग्रेस ने दोनों पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि वह भाजपा-आरएसएस की साजिश को कभी सफल नहीं होने देगी। साथ ही ऐसे किसी भी कदम का पार्टी विरोध करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया। कांग्रेस का यह बयान तब आया है जब आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने संविधान की प्रस्तावना में समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा करने की मांग की। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट कर कहा कि वह भाजपा-आरएसएस की साजिश को कभी सफल नहीं होने देगी। साथ ही ऐसे किसी भी कदम का पार्टी विरोध करेगी। कांग्रेस ने लिखा, 'आरएसएस-भाजपा की सोच संविधान विरोधी है। अब आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने संविधान की प्रस्तावना में बदलाव की मांग की है।'

आरएसएस-भाजपा संविधान को नष्ट करने की साजिश रच रहे
कांग्रेस ने दावा किया कि होसबोले चाहते हैं कि संविधान की प्रस्तावना से समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्द हटा दिए जाएं। पार्टी ने कहा, 'यह बाबा साहब के संविधान को नष्ट करने की साजिश है, जिसे आरएसएस-भाजपा लंबे समय से रच रहे हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RSS on Constitution: संविधान की प्रस्तावना से हटे समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष; होसबाले ने कहा- कांग्रेस माफी मांगे

कांग्रेस किसी भी कीमत पर इरादों को सफल नहीं होने देगी
विपक्षी पार्टी ने दावा किया कि जब संविधान लागू किया गया था, तब आरएसएस ने इसका विरोध किया था और इसकी प्रतियां जलाई थीं। लोकसभा चुनाव में भाजपा नेता खुलेआम कह रहे थे कि संविधान बदलने के लिए उन्हें संसद में 400 से अधिक सीटों की जरूरत है, लेकिन जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया। कांग्रेस ने कहा, 'अब एक बार फिर वे अपनी साजिशों में लगे हैं, लेकिन कांग्रेस किसी भी कीमत पर उनके इरादों को सफल नहीं होने देगी। संविधान की जय हो।'
 
आपातकाल के दौरान जोड़े गए दोनों शब्द: होसबोले
दरअसल, आरएसएस नेता होसबोले ने बृहस्पतिवार को संविधान की प्रस्तावना में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन शब्दों को आपातकाल के दौरान जोड़ा गया था। उन्होंने कहा कि ये कभी भी बीआर अंबेडकर द्वारा तैयार संविधान का हिस्सा नहीं थे। आपातकाल पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए होसबोले ने कहा, 'बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान की प्रस्तावना में कभी ये शब्द नहीं रखे थे। आपातकाल के दौरान जब मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए, संसद काम नहीं कर रही थी, न्यायपालिका लंगड़ी हो गई थी, तब ये शब्द जोड़े गए।'

आपातकाल थोपने वाले आज संविधान जेब में लेकर घूम रहे...
राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में होसबाले ने कहा, आपातकाल थोपने वाले लोग आज संविधान जेब में लेकर घूम रहे हैं। इसके लिए उन्होंने आज तक देश के लोगों से माफी नहीं मांगी। इन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। आपातकाल के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि एक लाख लोगों को जेल में डाल दिया गया था।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र मतदाता सूची: डिजिटल कॉपी देने की कांग्रेस की मांग तर्कसंगत नहीं; चुनाव आयोग ने ठुकराई, कही यह बात
विज्ञापन


न्यायपालिका को पंगु बना दिया गया, लेकिन कांग्रेस ने माफी नहीं मांगी
उन्होंने कहा, आपातकाल के दौरान 60 लाख लोगों की जबरन नसबंदी कर दी गई थी और 250 पत्रकारों को जेल में डाला गया था। इतना ही नहीं, न्यायपालिका को पंगु बना दिया गया लेकिन माफी नहीं मांगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गलती आपके पूर्वजों ने की थी, इसके लिए आपको देश से माफी मांगनी चाहिए।

समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष शब्द आंबेडकर के संविधान की प्रस्तावना में नहीं थे
होसबोले ने कहा कि आपातकाल के दौरान संविधान की प्रस्तावना में समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष शब्दों को जोड़ा गया। इन दोनों शब्दों को रहना चाहिए या नहीं, इस पर विचार किया जाना चाहिए। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने जो संविधान बनाया, उनकी प्रस्तावना में ये दोनों शब्द नहीं थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें