फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा, जिसने पाकिस्तान को दिए 20 अरब डॉलर, उसे क्यों लगाया गले?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 20 Feb 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पीएम मोदी को गले लगाते हुए - फोटो : PTI

कांग्रेस ने सऊदी अरब के प्रिंस (वली अहद) मोहम्मद बिन सलमान का प्रोटोकॉल से इतर जाकर स्वागत करने को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या पाकिस्तान के तथाकथित आतंकवाद विरोधी प्रयासों की तारीफ करने वाले शख्स को गले लगाकर पुलवामा के शहीदों को याद करने का मोदी का यही तरीका है।



पार्टी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री सऊदी अरब से कहें कि वह आतंकवाद विरोधी लड़ाई को लेकर पाकिस्तान की तारीफ करने वाले साझा बयान से खुद को अलग करे।


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बिन सलमान और मोदी के गले मिलने वाली तस्वीरें और पाक-सऊदी साझा बयान के लिखित ब्यौरे को शेयर करते हुए ट्वीट किया, "राष्ट्रीय हित बनाम मोदी जी की गले लगने वाली कूटनीति। प्रोटोकॉल तोड़कर उस व्यक्ति का भव्य स्वागत किया जिसने पाकिस्तान को 20 अरब डॉलर देने का वादा किया और पाकिस्तान के 'आतंकवाद विरोधी' प्रयासों की सराहना की।" 

 

उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया, "क्या पुलवामा के शहीदों को याद करने का आपका यही तरीका है?" 


बता दें 14 फरवीर को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था जिसमें 40 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। 


सुरजेवाला ने कहा, "मोदी जी, क्या आप सऊदी अरब से कहेंगे कि वह पाकिस्तान के साथ जारी उस साझा बयान से पीछे हटे जिसमें मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की भारत की मांग को वस्तुत: खारिज किया गया है।" 


गौरतलब है कि मंगलवार की रात मोहम्मद बिन सलमान के आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोटोकाल से अलग हटते हुए स्वयं उनकी आगवानी की। सऊदी अरब के प्रिंस भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर आए हैं।  इससे पहले बिन सलमान पाकिस्तान की यात्रा पर गए थे जहां दोनों देशों के बीच 20 अरब डॉलर के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next