फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल डील पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता कर रही मोदी सरकार: कांग्रेस

Sat, 08 Sep 2018 09:06 PM IST
एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़ाकू विमान राफेल के सौदे को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर संसद से सड़क तक हमले कर रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र राफेल डील पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता कर रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि हजारों करोड़ रुपये के इस समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने झूठ बोला है। 

विज्ञापन


सुरजेवाला ने सौदे में अतिरिक्त तकनीकी विशेषताओं के कारण कीमत में हुई बढ़ोतरी के पीएम मोदी, रक्षा मंत्री सीतारमण और वित्तमंत्री अरुण जेटली के दावों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि इन लड़ाकू विमानों में नया कुछ नहीं है।

सरकार इसमें हुए 41 हजार करोड़ रुपये के घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। सरकार राफेल डील को लेकर खुद अपने ही झूठ के जाल में फंसती जा रही है। सरकार एक झूठ छिपाने के लिए सौ झूठ बोल रही है। चौंकाने वाली बात है कि फ्रांस से भारत आने वाले राफेल ‘विशिष्ट बदलाव’ किए बिना आएंगे। इतना ही नहीं, सौदे के तहत भारत को विमान 2022 में मिलेंगे। अगर 2015 में विमानों की आपात खरीद की गई थी, तो उसकी आपूर्ति 2022 में क्यों होगी?’
विज्ञापन


खजाने को 41,000 करोड़ रुपये का नुकसान 

कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि मोदी सरकार भी यूपीए सरकार के समय तय प्रणाली से लैस लड़ाकू विमान खरीद सौदा कर रही है। यूपीए के समय एक लड़ाकू विमान की कीमत 526 करोड़ रुपये थी। वही विमान अब 1,670 करोड़ रुपये की दर से खरीदा जा रहा है। इससे सरकारी खजाने को 41,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें