फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: 'हाथ नहीं, लुंगी होना चाहिए चुनाव चिह्न', पंचायत चुनाव प्रचार में सीएम सरमा का कांग्रेस पर तीखा हमला

Tue, 22 Apr 2025 10:06 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने धेमाजी और तिनसुकिया जिलों में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में पंचायत चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब अपना चुनाव चिन्ह हाथ से बदलकर लुंगी कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को धेमाजी और तिनसुकिया जिलों में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में पंचायत चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और तीखे शब्दों में तंज कसा। धेमाजी की चुनावी रैली में सीएम सरमा ने कहा कि कांग्रेस को अब अपना चुनाव चिन्ह हाथ से बदलकर लुंगी कर लेना चाहिए।

विज्ञापन


सीएम सरमा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में सिर्फ लुंगी, धोती, धागा और मच्छरदानी मिलती थी। कॉलेज में मुफ्त दाखिला नहीं था, 10वीं के फॉर्म भरने के लिए पैसे लगते थे, कोई योजना नहीं थी। उन्होंने कहा कि लेकिन हमारी सरकार ने नि:शुल्क चावल, अरुणोदोई योजना, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज, मजबूत तटबंध जैसी सुविधाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब रवाना; कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर; इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

सीएम सरमा ने भाजपा के एजेंडा पर दिया जोर

विज्ञापन

सीएम सरमा ने आगे कहा कि हमारा एजेंडा साफ है, हर गांव को आदर्श गांव बनाना और विकास की रफ्तार तेज करना। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि पिछले चार वर्षों में बिना भ्रष्टाचार के 1.5 लाख सरकारी नौकरियां दी गईं। उन्होंने कहा कि अगर मैं हर नौकरी के बदले एक लाख रुपये लेता, तो मेरे पास 15,000 करोड़ रुपये जमा हो जाते। लेकिन हम पैसे नहीं लेते हम जनता की सेवा कर रहे हैं। जो पैसे लेते हैं उन्हें सजा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:- Nirmala Sitharaman: भारत को AI का ग्लोबल हब बनाने और निवेश पर चर्चा; US में निर्मला सीतारमण ने की अहम बैठकें

असम पंचायती चुनाव पर एक नजर

गौरतलब है कि अमस में होने वाले पंचयती चुनाव को लेकर राज्य में सियासी गर्मी तेज है। जहां चुनाव दो चरणों में 2 मई और 7 मई को होंगे। मतगणना 11 मई को होगी। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार 1.80 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनके लिए 25,007 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही इन चुनावों में कुल 21,920 ग्राम पंचायत सदस्य, 2,192 ग्राम पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, 2,192 आंचलिक पंचायत सदस्य, 181 अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और 397 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें