फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: कांग्रेस ने राहुल गांधी को धमकाने का वीडियो किया साझा, कहा-प्रधानमंत्री चुप नहीं रह सकते

Thu, 12 Sep 2024 01:32 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी वीडियो साझा किया और कहा कि भाजपा नेता खुलेआम देश के विपक्ष के नेता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह इस पर चुप नहीं रह सकते।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने बुधवार को एक भाजपा नेता की ओर से राहुल गांधी को धमकाने का वीडियो साझा किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस गंभीर मुद्दे पर चुप नहीं रह सकते।

विज्ञापन


कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह कह रहे हैं, राहुल गांधी यदि समय रहते बाज नहीं आए तो आने वाले टाइम में तेरा भी वही हाल होगा, जो तेरी दादी का हुआ था। खेड़ा ने कहा, यहां एक भाजपा नेता खुलेआम राहुल गांधी को धमकी दे रहा है। क्या वह पीएमओ इंडिया और एचएमओ इंडिया की ओर से यह धमकी दे रहा है। क्या आप उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे : श्रीनेत
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी वीडियो साझा किया और कहा कि भाजपा नेता खुलेआम देश के विपक्ष के नेता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह इस पर चुप नहीं रह सकते। उन्होंने कहा, हम इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस सचिव प्रणव झा ने कहा, यह बहुत गंभीर मामला है। दिल्ली पुलिस को इस बयान का संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें