फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: कांग्रेस ने पार्टी के संयुक्त सचिव को भेजा नोटिस, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी का है आरोप

Fri, 06 Feb 2026 12:42 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में विवाद उभरा है। भूपेन कुमार बोरा के आरोप पर पार्टी ने संयुक्त सचिव पंकज सैकिया को कारण बताओ नोटिस दिया। इसके साथ ही उनसे 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
भूपेन बोरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व राज्य पार्टी अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने आरोप लगाया है कि संयुक्त सचिव पंकज सैकिया ने उनके बारे में मीडिया में कथित तौर पर अनुचित टिप्पणी की। उन्होंने संयुक्त सचिव पंकज सैकिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra: गढ़चिरौली मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सली ढेर, घायल जवान ने तोड़ा दम

विज्ञापन


 मीडिया में की अनुचित टिप्पणी 

पार्टी की असम इकाई के महासचिव (संगठन) बिपुल गोगोई ने गुरुवार को जारी नोटिस में सैकिया से 24 घंटे के भीतर अपना जवाब देने को कहा है। शुक्रवार को मीडिया के साथ साझा किए गए नोटिस में कहा गया है, "असम पीसीसी के माननीय अध्यक्ष गौरव गोगोई के संज्ञान में आया है कि आपने पूर्व पीसीसी अध्यक्ष और अभियान समिति के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा से संबंधित मामलों पर मीडिया में अनुचित टिप्पणी की है।"

यह भी पढ़ें- CSR Fund Scam: केरल में भाजपा के वरिष्ठ नेता पर FIR, घोटाले में ए एन राधाकृष्णन का नाम आया

24 घंटे में स्पष्टीकरण देने का अनुरोध
उन्होंने नोटिस में आगे कहा "निर्देशानुसार, आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है कि पार्टी अनुशासन के उपरोक्त उल्लंघन के लिए आपके खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए। आपसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का अनुरोध किया जाता है,"

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें