कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फोटो साभार- एएनआई)
कारोबारी भगौड़े विजय माल्या के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रक्रिया जताते हुए मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि विजय माल्या देश का पैसा लेकर भागने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिल विदाई लेकर गया है। उनका आरोप है कि भगौड़ों का साथ लुटेरों का विकास ही भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है।
सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी छोटा मोदी-1, छोटा मोदी-2, हमारे मेहुल भाई, अमित भटनागर जैसों को देश के करोड़ों रुपए लुटवाकर देश से भगा दिया। प्रवक्ता डॉ.अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि माल्या के बयान के बाद भी हमें मूल मुद्दे का उत्तर हमें नहीं मिल रहा है। वो अरुण जेटली से कहां मिले और ऑफर किया है।
माल्या जेटली से संसद में चलते-फिरते नहीं मिले होंगे इसका मतलब औपचारिक रूप मिले होंगे और बाचतीत हुई होगी। इसकी जांच होनी चाहिए और सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए। सिंघवी का कहना है कि देश को मामूल था बैंक, वित्त मंत्रालय, वित्त मंत्री, प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल को भी माल्या पर करोड़ों के बकाये की बात मालूल थी। इस संज्ञान के बाद भी कि इतनी बड़ी रकम उसे देनी है उसे देश से कैसे जाने दिया गया। सरकार को अपनी जिम्मेदारी दिखानी चाहिए देश जवाब चाहता है और सरकार का उत्तर देना है।