केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेरा ने तंज कसते हुए कहा कि -सब कुछ मैं करुंगा, फिर बोला आत्मनिर्भर हो जाइए, अब कहते हैं भगवान भरोसे। हम सब भगवान भरोसे हैं, देश भी भगवान भरोसे हैं, लेकिन आप अपनी गलतियों को भी भगवान पर डाल देंगे, तो भगवान बड़ा दिल रखते हैं माफ कर देंगे, देश आपको माफ नहीं करेगा।
नोटबंदी, गलत जीएसटी और बिना योजना के लाकडाउन से देश की स्थिति हाथ से बाहर चली गई है असामान्य हो गई है। हर वर्ग आपसे नाराज है, पूरे देश में त्राहि-त्राहि मच रही है। वित्त मंत्री ने ये बात ईमानदारी से कह दी शायद उन्हें डांट भी पड़ेगी, क्योंकि निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोदी जी पर भरोसा मत करो अब भगवान पर भरोसा करो।