फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपया एशिया की सबसे कमजोर करेंसी क्यों बना? कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे कई गंभीर सवाल

Wed, 12 Sep 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM Modi
विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में लगातार हो रही गिरावट पर कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि वह इससे जुड़े सवालों पर ‘मौन’ हैं।

विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर सवाल पूछा, 'रुपया- नया दिन, नयी गिरावट, वही सवाल- मोदी जी, रुपया एशिया की सबसे कमजोर करेंसी क्यों बना? देश अपनी साख क्यों खो रहा है? वित्तीय घाटा क्यों बढ़ रहा है? विदेशी निवेशक भरोसा क्यों खो रहे हैं? गिरते रुपये से महंगाई और बढ़ेगी, इसका जिम्मेदार कौन है?'

उन्होंने दावा किया कि इन सवालों पर प्रधानमंत्री 'मौन' हैं। दरअसल, अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया गिर कर 72.91 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निम्न स्तर पर आ गया।कच्चे तेल के ऊंचे दाम और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे गिरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें