फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोकलम विवाद: कांग्रेस का मोदी पर हमला- चीन को कब दिखाओगे लाल आंख और 56 इंच का सीना

Fri, 27 Jul 2018 07:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका की रिपोर्ट के हवाले से कांग्रेस ने एक बार फिर दोकलम में चीनी घसुपैठ को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि कब मोदी सरकार चीन को लाल आंख और 56 इंच का सीना दिखाने का साहस करेगी। 

विज्ञापन


प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि कांग्रेस ने कई महीने पहले भी सेटेलाइट की फोटो जारी कर नार्थ और साउथ दोकलम में चीन की सैन्य गतिविधियों का खुलासा कर सरकार को आगाह किया था। नार्थ दोकलम में गतिविधियों से इंकार करने वाली रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बाद में संसद के सदन पटल पर यही जानकारी रखी थी।  

सुरजेवाला का कहना है कि दोकलम विवाद को लेकर चीन ने भूटान के साथ बातचीत की और भारत को शामिल तक नहीं किया बावजूद हमारे प्रधानमंत्री ने इस पर चुप रहे। रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री चीन की यात्रा पर गईं लेकिन डोकलाम पर बातचीत नहीं की। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बिना एजेंडे के चीन जाते हैं अन्य विषयों पर चर्चा होती है लेकिन डोकलाम पर चर्चा नहीं करते हैं। जबकि चीन ने साउथ दोकलम से सिलीगुड़ी कॉरिडोर तक सड़क बना ली है। नार्थ दोकलम में सैन्य उपकरण और सामग्री जुटाकर राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती दी है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें